रायपुर ।कौं वाझर, खैरझिटी, मालिडीह के कृषि भूमि,वन भूमि,गरीबों का पट्टाधारी जमीन में गैर कानूनी ढंग से स्थापित होने वाले करणी कृपा पावर प्लांट के विरोध में चल रहे अनिश्चित कालीन अखण्ड धरना के 15 वें दिन का नेतृत्व चैनुराम साहू तुमगांव, वेदराम यादव कौंवाझर,छन्नू साहू महासमुंद, केवल यदु, विवेक मानिकपुरी,तारेंद्र यादव उप सरपंच खैरझिटी, माधव साहू, भूपेंद्र सिन्हा, अवधराम साहू पीढ़ी, अलखराम साहू जिला प्रभारी महासमुंद आदि ने किया। आज के धरना प्रदर्शन को प्रदेश किसान नेता छन्नू साहू,नंदलाल पटेल, नंदकिशोर यादव, बृजबिहारी साहू,डेविड चंद्रकार, वेदराम यादव, दीपक दास मानिकपुरी, चैनुराम साहू,तारेंद्र यादव, माधव साहू,भूपेंद्र सिन्हा, मोहन यादव,रजवंतीन यादव,डिगेश्वरी चंद्रकार आदि ने संबोधित किया। धरना सभा को संबोधित करते हुए छन्नू साहू ने कहा कि अब इस 16 गांव के प्रदर्शन को कोडार बांध से प्रभावित 70-80 गांवों में विस्तारित करने की जरूरत है।जिस प्रकार से 8 मार्च को विधानसभा घेराव करने जाते हुए हजारों किसान,जवान एवं महिलाओं ने गिरफ्तारी देकर शासन में दबाव बनाया।उसी प्रकार से महासमुंद जिला मुख्यालय में भी विशाल रैली निकालकर प्रदर्शन करने की जरूरत है। नंदकिशोर यादव ने कहा कि पूरे महासमुंद ब्लाक एवं जिला में सदस्यता अभियान एवं गाँव-गाँव किसान मोर्चा की इकाई का गठन करने के लिए साथियों से अपील किया।
