TILDA NEVARA ACCIDENT : लिंक एक्सप्रेस की चपेट में 2 की मौत

Date:

TILDA NEVARA ACCIDENT : 2 killed in Link Express accident

तिल्दा-नेवरा, 4 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक रेल हादसा हो गया। बैकुंठ पुलिया के पास डाउन मिडिल लाइन पर लिंक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक रेलवे का नियमित कर्मचारी और दूसरा ठेके पर काम करने वाला युवक है।

मृत रेलवे कर्मी की पहचान लाला राम बंजारे (55 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक मोहन लाल साहू (26 वर्ष) बताए जा रहे हैं, जो ठेकेदारी के तहत रेलवे से जुड़े काम कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों ट्रैक के पास मौजूद थे, तभी तेज रफ्तार लिंक एक्सप्रेस ने उन्हें चपेट में ले लिया। ट्रेन की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि संभलने का मौका तक नहीं मिला।

हादसे की सूचना मिलते ही तिल्दा पुलिस मौके पर पहुंची और रेलवे अधिकारियों को भी जानकारी दी गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर दोनों के खिलाफ मर्ग कायम कर लिया है। प्रारंभिक जांच में मामला दुर्घटना का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। रेलवे से जुड़े ड्यूटी रिकॉर्ड और दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं।

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG fire incident: बच्चों से भरी स्कूली वैन में लगी आग, टला बड़ा हादसा

CG fire incident: धमतरी। कालिका चौक सिहावा रोड पर...

BILASPUR TANTRIK FRAUD CASE : ढाई लाख की ठगी, 5 गिरफ्तार

BILASPUR TANTRIK FRAUD CASE : 5 arrested for cheating...

CG CHAKKA JAM : चक्काजाम पड़ा भारी, 20 पर FIR

CG CHAKKA JAM : Chakka jam proved costly, FIR...