स्कूल के लिए निकली तीन छात्राएं लापता, अपहरण की आशंका से परेशान परिजन, पढ़े पूरी खबर ….

Date:

बिलासपुर : जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमे एक साथ तीन छात्राएं लापता हो गई हैं। तीनों स्टूडेंट 11वीं क्लास में पढ़ती हैं, जानकारी के अनुसार तखतपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ने वाली तीन छात्राएं आसपास के गांव की हैं, जो रोज गांव से स्कूल आना-जाना करती हैं। 15-16 साल की तीनों छात्राएं 11वीं कक्षा में पढ़ती हैं। बीते 27 सितंबर की सुबह 9 बजे वे अपने-अपने घर से परीक्षा देने के लिए स्कूल के लिए निकली थीं। उनके घर नहीं पहुंचने से घबराए परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।

तीनों लड़कियां जब घर नहीं पहुंची, तब परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने स्कूल के प्राचार्य विजयेंद्र देवांगन से भी जानकारी ली। उन्होंने पूछताछ की, तब पता चला कि तीनों छात्राएं स्कूल ही नहीं आई थीं। इससे आशंका जताई जा रही है कि, लड़कियां सुबह से ही गायब हो गई थीं। इधर, प्राचार्य विजयेंद्र देवांगन ने कहा कि मुझे बाहरी लोगों के पता चला है कि, लड़कियां गायब हैं। उनके परिजनों ने अभी तक मुझे कोई जानकारी नहीं दी है।

तखतपुर TI एसआर साहू ने बताया कि तीन लड़कियों के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई गई है। लड़कियां आसपास के गांव की हैं, और सभी एक ही क्लास में पढ़ती हैं। एक स्टूडेंट के पास मोबाइल है, जो बंद मिला है। प्रेम प्रसंग के चलते लड़कियों के लापता होने की आशंका है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG TRANSFER BREAKING : 69 पुलिसकर्मियों के तबादले

CG TRANSFER BREAKING: 69 policemen transferred रायपुर। कोरिया जिले में...

BREAKING : स्पीकर पर कांग्रेस का अविश्वास

BREAKING: Congress expresses no confidence in Speaker नई दिल्ली। लोकसभा...