विधायक के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित

Date:

Political News : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवंगत विधायक वुंगजागिन वाल्टे के सम्मान में मणिपुर सरकार ने तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

जोमी आदिवासी से ताल्लुक रखने वाले वाल्टे (61) का शनिवार दोपहर को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। थानलोन विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे।

बयान के मुताबिक, राजकीय शोक की अवधि के दौरान मणिपुर के सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा और इस दौरान कोई भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।

मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह और मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा सहित सहित विभिन्न नेताओं ने विधायक वाल्टे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related