पुलिस थाना से महज 50 मीटर दूरी पर मौजूद मंदिर में बोला धावा, दान पेटी तोड़ उड़ा ले गए 70,000 रुपये

Date:

भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब मंदिर भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने SDM कार्यालय के पास मौजुद श्रीराम जानकी हनुमान मंदिर को अपना निशाना बनाया और दान पेटी को तोड़कर उसमें रखे करीब 70,000 रुपये पार उड़ा ले गए।

 

यह घटना और भी चौंकाने वाली इसलिए है, क्योंकि यह मंदिर भानुप्रतापपुर पुलिस थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित है और ठीक SDM कार्यालय व तहसील परिसर के सामने है, जहां 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहता है।

जांच में जुटी पुलिस
चोरी की सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related