सात फेरो के वचनों को किया तार-तार…प्रेम प्रसंग के चलते पति को दी दर्दनाक मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

झाबुआ: झाबुआ के मेघनगर नाका निवासी युवक लक्की पिता जितेंद्र पंचाल की रक्त रंजित लाश जिले के मेघनगर के पिपलोदा के जंगलों में मिली थी। घटनास्थल पर से उसकी मोटरसाइकिल ओर मोबाइल गायब था पुलिस के लिए यह मामला बडी चुनोती से कम नही था प्रकरण की संवेदनशीलता व गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक अरविंद तिवारी द्वारा अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 10,000/-रू. नगद ईनाम की घोषणा की गई थी। लक्की की हत्या के खुलासे के लिये एसडीओपी थांदला के नेतृत्व में थाना प्रभारी मेघनगर व थांदला को एवं एसडीओपी झाबुआ के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली व पेटलावद को जिम्मेदारी दी गई थी। पुलिस ने चंद रोज में ही इस रक्त रंजित हत्याकांड का खुलासा कर दिया और दो लोगों को हिरासत में लिया।

घटना का खुलासा:- सभी टीमों द्वारा इस घटना के हर पहलु से जांच पड़ताल की जा रही थी कि हत्या करने का कारण क्या है? मुखबीर सूचना पर कई चीजे सामने आ रही थी। उक्त सूचनाओं पर पुलिस टीम द्वारा कार्य किया जा रहा था। बार-बार घुम फिर कर पुलिस टीम की शक की सुई उसकी पत्नी आरती पर जाकर टिक रही थी। किन्तु मृतक लक्की की पत्नी आरती द्वारा बड़े ही शातिर तरीके से हर बार घुमा फिराकर बाते कर रहीं थी। सूचना मिली कि एक रोहित राजपूत नाम के लड़के से आरती का स्कूल समय से ही प्रेम-प्रसंग है। जिस पर रोहित को पुलिस गिरफ्त में लिया गया। उसके द्वारा जो बाते बताई गई उसमें व आरती के कथनों में समानता नहीं पाई गई तो सख्ती से पुछताछ करने पर रोहित व आरती ने सारा राज उगल दिया।

उनके द्वारा बताया गया कि लक्की को चार माह पूर्व जब लक्की व आरती की शादी हुई थी तब से ही उसको रास्ते से हटाना चाहते थे। घटना के एक दिन पूर्व आरती द्वारा रोहित को बताया गया कि उसका पति लक्की दिनांक 04.06.2022 को लेने आ रहा है। जिस पर लक्की को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इस हेतु रोहित व आरती ने मिलकर बच्चु भूरिया, पप्पू भाई सिंगाडिया व रणजीत निनामा को 30,000/-रू. की राशि का भुगतान किया गया व हत्या के बाद कितनी राशि और देनी है यह आपस में बैठकर तय किया जाएगा। तय योजना के अनुसार लक्की को इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर गेलर बड़ी के पास से उठाया गया व आरोपियों द्वारा कार में ही गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद ग्राम खेंग गुजरात के पास अनास नदी के किनारे मृतक लक्की की मोटर सायकल को फैंक दिया एवं लक्की के शव को पिपलौदा रंभापुर के जंगल में फैंककर फरार हो गये।

आरोपियों के नाम:-
01. आरती पति लक्की पांचाल उम्र 22 वर्ष निवासी झाबुआ (गिरफ्तार)
02. रोहित पिता भारत राजपूत उम्र 23 वर्ष निवासी कटला जिला दाहोद गुजरात (गिरफ्तार)
03. बच्चु उर्फ बस्सु पिता कट्टू भूरिया उम्र 30 वर्ष निवासी कटला जिला दाहोद गुजरात (फरार)
04. पप्पू भाई पिता कालु सिंगाडिया उम्र 30 वर्ष निवासी ईटावा जिला दाहोद गुजरात (फरार)
05. रणजीत पिता छितू निनामा उम्र 27 वर्ष निवासी बडवारा जिला दाहोद गुजरात (फरार)

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related