रिपोर्टर: छत्तीसगढ वॉच सुभ्रत चक्रवर्ती और राहुल कुमार चक्रवर्ती
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर राजधानी में उत्साह का माहौल है। माना कैंप नगर पंचायत के महिला समूह की सदस्याएं प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए सुबह 7 बजे ही माना एयरपोर्ट परिसर पहुंच गईं। हाथों में तिरंगा और फूल-मालाएं लेकर महिलाओं ने मोदी जी के स्वागत में नारे लगाए और पारंपरिक गीतों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
महिला समूह की सदस्यों ने बताया कि वे प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और महिला सशक्तिकरण के प्रयासों से प्रेरित हैं, इसलिए वे स्वयं उनके स्वागत के लिए आई हैं। सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट के भीतर प्रवेश सीमित था, लेकिन महिलाएं परिसर के बाहर से ही जोश और उल्लास के साथ प्रधानमंत्री के आगमन की प्रतीक्षा करती रहीं।
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री का यह दौरा राज्य में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों के शुभारंभ के लिए है।
