छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर ‘अरपा-पैरी के धार’ से गूंज उठा रायपुर रेलवे स्टेशन, यात्रियों के चेहरों पर झलकी गर्व की मुस्कान

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज 1 नवंबर को राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन देशभक्ति और क्षेत्रीय गर्व की भावना से सराबोर रहा। जैसे ही लाउडस्पीकर पर राज्य गीत ‘अरपा-पैरी के धार’ बजना शुरू हुआ, पूरा स्टेशन छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मधुर धुनों से गूंज उठा।

प्लेटफॉर्म पर बैठे यात्रियों के चेहरों पर खुशी और गर्व की चमक झलकने लगी। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से इस विशेष पल को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह पहल छत्तीसगढ़ की स्थापना दिवस पर राज्य की सांस्कृतिक पहचान और एकता को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से की गई। यात्रियों ने इस अनोखे आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम लोगों में अपने राज्य के प्रति सम्मान और जुड़ाव को और मजबूत करते हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related