प्रदेश सरकार ने दुर्ग IG सिन्हा को हटाया, नए आईजी की ज़िम्मेदारी इन्हें

Date:

रायपुर। कवर्धा मामले के बाद अब दुर्ग रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा को हटा दिया गया है। राज्य सरकार की तरफ से जारी किए गए आदेश के मुताबिक अब विवेकानंद सिन्हा नक्सल ऑपरेशन के एडीजी बना दिए गए हैं। सरकार की तरफ से ट्रांसफर का आदेश शनिवार की शाम जारी किया गया। गृह विभाग के अवर सचिव मनोज श्रीवास्तव की तरफ से जारी किए गए इस आदेश में दुर्ग रेंज के नए आईजी की घोषणा भी है।

आदेश के मुताबिक अब तक विशेष सूचना शाखा के आईजी की जिम्मेदारी संभाल रहे आईपीएस अफसर ओपी पाल को दुर्ग रेंज का आईडी बना दिया गया है। माना जा रहा है कि 1 से 2 दिन के भीतर यह दोनों ही अफसर अपनी नई जगहों पर जाकर जॉइनिंग दे देंगे। 3 और 5 अक्टूबर को कवर्धा में हुई हिंसक झड़प के बाद से ही लगातार IPS विवेकानंद सिन्हा कवर्धा की कानून व्यवस्था पर नजर नजर बनाए हुए थे। वो वहां के हालातों पर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को रिपोर्ट कर रहे थे। सिन्हा विपक्षी दलों को निशाने पर भी थे। काम में लापरवाही बरतने का इल्जाम लगाकर भारतीय जनता पार्टी ने इनके खिलाफ f.i.r. करने तक की मांग की थी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related