सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका पर फेंका तेजाब : पीड़िता का चेहरा और दाहिनी आंख क्षतिग्रस्त

Date:

बता दें कि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एसिड अटैक का खौफनाक मामला सामने आया है. प्रेमिका ने शादी करने से इन्कार कर दिया जिससे नाराज होकर उसने अपनी प्रेमिका पर हमला कर दिया. इस घटना के बाद इलाके के लोगों में रोष है. दरअसल, बेंगलुरु में पिछले दो महीनों में यह तीसरा तेजाब हमला है, जिससे जनता में दहशत, भय और आक्रोश है. पुलिस के मुताबिक इस मामले में बदमाश पीड़िता का पूर्व प्रेमी है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान गौरीपाल्या निवासी अहमद के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता जेपी नगर की तरफ जा रही थी, तभी उसके प्रेमी ने उसे रास्ते में रोक लिया. पुलिस ने बताया कि अहमद और पीड़िता एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन महिला ने दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली. पीड़िता की एक बेटी की शादी हो चुकी है. इसके बावजूद आरोपी पीड़िता से बातचीत किया करता था. पुलिस ने बताया कि दोनों शादी के लिए राजी थे, लेकिन पीड़िता कुछ समय चाहती थी.

हालांकि, आरोपी ने पीड़िता से संपर्क किया और पुनर्विवाह के लिए उसकी सहमति ली. महिला ने उससे कुछ समय रुकने को कहा था. अहमद ने उसे तुरंत उससे शादी करने के लिए मजबूर किया और कई बार उससे झगड़ा किया. गुस्से में अहमद तेजाब की बोतल लाया और प्रेमिका पर बेंगलुरु में सरक्की जंक्शन के पास तेजाब डाल दिया. हमले के बाद अहमद मौके से फरार हो गया.

शादी को लेकर कई बार हुआ था झगड़ा

बताया जा रहा है कि अहमद उससे तुरंत शादी करना चाहता था. इसको लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ. अहमद इसी सिलसिले में शुक्रवार को युवती से मिला था. तभी अहमद ने युवती के ऊपर तेजाब फेंक दिया और फरार हो गया. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया. पीड़िता के चेहरे पर चोटें आई हैं और हमले में उसकी दाहिनी आंख क्षतिग्रस्त हो गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related