AI SUMMIT PROTEST : IYC अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

AI SUMMIT PROTEST : IYC President Uday Bhanu Chib arrested

नई दिल्ली। दिल्ली में ‘शर्टलेस प्रोटेस्ट’ मामले ने अब बड़ा मोड़ ले लिया है। दिल्ली पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, तड़के करीब 4:30 बजे उन्हें हिरासत में लिया गया और बाद में औपचारिक गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया गया। मामला पिछले हफ्ते भारत मंडपम में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है।

7 दिन की रिमांड की मांग

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से 7 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी है। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन की पूरी रूपरेखा में उदय भानु की अहम भूमिका थी और लॉजिस्टिक सपोर्ट भी उनके जरिए मुहैया कराया गया। पुलिस का कहना है कि देश के अलग-अलग हिस्सों से लोगों को बुलाया गया था, इसलिए जांच के लिए कई जगह ले जाना जरूरी है।

वहीं बचाव पक्ष ने कस्टडी की मांग का विरोध करते हुए कहा कि उदय भानु ने हमेशा जांच में सहयोग किया है। वकील ने दलील दी कि सिर्फ टी-शर्ट रिकवरी के नाम पर पुलिस कस्टडी मांगना “हास्यास्पद” है।

पूछताछ के बाद गिरफ्तारी

उदय भानु को तिलक मार्ग थाने पूछताछ के लिए बुलाया गया था। लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं। पूछताछ के दौरान कई सवालों पर या तो वे मुकर गए या जवाब टालते रहे।

पुलिस ने उनसे AI समिट में प्रदर्शन की पूर्व जानकारी, योजना बनाने वालों के नाम, कार्यकर्ताओं को बुलाने और ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था जैसे सवाल किए।

अब तक 8 गिरफ्तार

AI समिट के दौरान IYC कार्यकर्ताओं ने बिना शर्ट पहने विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान नारेबाजी और हंगामे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। अब तक कुल 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें उदय भानु चिब भी शामिल हैं।

कांग्रेस का रिएक्शन

कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि युवा बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सरकार जवाब नहीं दे रही थी, इसलिए विरोध करना पड़ा। उन्होंने इसे युवाओं की आवाज बताया।

बड़ी साजिश की आशंका

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस जांच में “संगठित साजिश” की आशंका जता रही है। हालांकि दिल्ली पुलिस की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related