सर्दी खांसी और बुखार में ही स्वास्थ्य व्यवस्था हांफने लगी : श्रीचंद सुंदरानी

Date:

रायपुर । स्वास्थ्य अमला कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की पूरी तैयारी होने का दावा करती है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि जनता ने कोरोना काल में विभाग की अव्यवस्था देखी है। सैकड़ों अस्पताल में बेड न मिलने, ऑक्सीजन ना मिलने, जीवन रक्षक दवाएं ना मिलने के कारण असमय काल के गाल में समा गए। सुंदरानी ने कहा कि अभी स्कूल कॉलेज खुल गए है।

महासमुंद और गरियाबंद के स्कूलों में आधा दर्जन से ज्यादा विद्यार्थी संक्रमित मिल चुके हैं और अभी खतरा टला नहीं है । उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग कितना भी अस्पताल में तैयारियों का दावा कर ले परंतु अभी रायपुर में सिर्फ सर्दी, बुखार, निमोनिया और डेंगू का आक्रमण हुआ है। बच्चों को अस्पताल में जगह नहीं मिल रही है सारे बिस्तर फुल हो चुके हैं और सरकारी व्यवस्थाएं हांफने लगी है। एक-दो दिन और यही हाल रहा तो स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर चली जाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचन्द सुंदरानी ने कहा कि कोरोना की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को अपने विभाग की समीक्षा करनी चाहिए और शासन किसी प्रकार की गलतफहमी ना पालते हुए व्यवस्था दुरुस्त करें। ताकि जनता को तकलीफ से मुक्ति मिल सके।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

डोनाल्ड ट्रंप को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने टैरिफ को बताया गैरकानूनी

 वाशिंगटन : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आर्थिक एजेंडे को...

नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू : यात्रियों को मिलेगा अधिक उड़ान का विकल्प

बिलासपुर। बिलासपुर में आज पहली बार रात्रिकालीन उड़ान का...

नए कुलपति के रूप में मनोज दयाल ने संभाला कार्यभार,पत्रकारिता विश्वविद्यालय को मिला नया नेतृत्व

रायपुर: आज कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर...