मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को दिया संदेश

Date:

दंतेवाड़ा । राज्य शासन के 4 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर पूरे राज्य में शनिवार शनिवार को छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय से सभी को शुभकामनाएं देते हुए गौरव दिवस की शुरुवात की।

जिले में भी हर्षपूर्ण माहौल के साथ गौरव दिवस मनाया गया। जिले के मेंढका डोबरा में गीदम विकासखण्ड अन्तर्गत्त बड़े कारली गौठान, जैसे अन्य स्थलों पर गौरव दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम  दंतेश्वरी मां एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर मुख्य अतिथि  देवती महेंद्र कर्मा  द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। ततपश्चात राज्य गीत का गायन किया गया।

विधायक देवती कर्मा ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज शासन के चार साल पूरे हो रहे है। सभी को सुविधाएं मिल रही है समूह की महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। आज मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम पंचायतों में  गौठान बनाया गया है। जिसके माध्यम से पशुपालकों को भी सहूलियत हुई है अन्य बहुविधिगतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को रोजगार , स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। ग्रामीणों के पूजा स्थल को संरक्षित रखने देवगुड़ी का निर्माण किया गया है। यह कहते हुए उन्होंने गौरव दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान जनप्रतिनिधि छविन्द्र कर्मा,वरिष्ठ जनप्रतिनिधि अवधेश सिंह गौतम,अन्य जनप्रतिनिधिगण,कलेक्टर  विनीत नंदनवार, पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी, वनमण्डलधिकारी  सागर जाधव,जिला पंचायत सीईओ  ललितादित्य नीलम, एसडीएम कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारीगण,आम नागरिक गण मौजूद रहे। गौरव दिवस पर गौठान में बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति भी दी गयी।

छत्तीसगढ़ शासन के चार वर्षों में की गयी उपलब्धियों के बारे में बताया गया। शासन सबंधित योजनाओं के पुस्तक,पम्पलेट का वितरण किया गया। गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा बड़े कारली गौठान में 16 गौठान को वर्मी कंपोस्ट खाद छनन यंत्र, 25 किसानों को मूंग, उड़द, रागी,मसूर,20 किसानों को मिर्ची, टमाटर जैसे अन्य सब्जियों के पौधे,3 किसानों को जाल एवं आइसबॉक्स,10 गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को सुपोषण टोकरी एवं आयरन टेबलेट का वितरण किया गया।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related