Trending Nowशहर एवं राज्य

सर्विस रायफल का ट्रिगर दबने से सिर में लगी गोली, जवान की मौत

बीजापुर। सर्विस रायफल का ट्रिगर दबने से गोली चल गई। इससे 1 जवान की शुक्रवार को मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के उसूर से सीआरपीएफ 229 के जवान कुशवाह ट्रेवल्स की बस में सवार होकर बीजापुर आ रहे थे। इसी दौरान जवान त्रिलोक सिंह के सर्विस रायफल का ट्रिगर दबने से गोली चल गई। घटना में गोली जवान के सिर में जा लगी, जिससे जवान गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए आवापल्ली अस्पताल लाया गया, जहां जवान त्रिलोक सिंह की मौत हो गई। उसूर के बीएमओ ने एक्सीडेंटल फायरिंग में जवान की मौत होने की पुष्टि की है।

 

Share This: