दुल्हन की मांग भरने के बाद दुल्हा हुआ फरार, बारातियों को बनाया बंधक, पढ़िए क्या है मामला

Date:

जौनपुर। जिले के हैदरपुर गांव में शनिवार की शाम आई एक बारात में दूल्हा पटाखे से झुलसे भाई को देखने के बहाने मंडप से फरार हो गया। दूल्हा के भाग जाने के कारण कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हा के पिता और बारातियों को रात भर बंधक बनाए रखा। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी घनश्याम प्रजापति अपनी पुत्री की शादी इसी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी प्यारेलाल के पुत्र पंकज के साथ तय किए थे। शनिवार की शाम गाजे बाजे के साथ बारात घनश्याम के घर पहुंची। पूरे हर्षोल्लास से आवभगत के बाद विवाह की रश्म शुरू हुई।महिलाएं मंगलगीत गाने लगी। सिंदूरदान होते ही दूल्हे का छोटा भाई विशाल प्रजापति आतिशबाजी करने लगा। अचानक पटाखा उसकी हथेली में ही फट गया। जिससे उसकी दोनों हथेलिया झुलस गयी। दो मिनट में ही सारी खुशियां काफूर हो गयी। कन्या के पिता घनश्याम उसे बाइक से सीएचसी ले आये। जहां हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया गया। दूल्हा पक्ष के लोग उसे लेकर जिला मुख्यालय चले गए। घनश्याम वापस घर लौट आये। इधर दूल्हा भी भाई को देखने के बहाने बाइक से निकल गया। पूरी रात वह वापस नहीं लौटा। लोगों देखते देखते सुबह कर दिए लेकिन दूल्हा नहीं आया।

रविवार की सुबह काफी देर तक वह नहीं लौटा तो दोनों पक्ष खोजबीन करने लगे। वह घायल भाई के पास भी नहीं पहुंचा था। बिदाई का समय भी बीत गया। तब कन्या पक्ष को आशंका होने लगी कि कही दूल्हा बिदाई कराना ही नहीं चाह रहा हो। जिसके चलते फरार हो गया। फिर क्या था गांव के दर्जनो लोग जुटकर दुल्हे के पिता, बाराती और आधा दर्जन वाहनो को रोक लिए। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। दोपहर में ग्राम प्रधान को बुलाकर लेन देन का हिसाब हो रहा था।  खबर लिखे जाने तक मामले का कोई समाधान नहीं निकल पाया था। उधर लड़की व परिवार की महिलाओं का रो रो बुरा हाल था।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related