शादी की रश्म छोड़ वोट डालने पहुँची दुल्हन 

Date:

बस्तर। कोंडागांव में दिलचस्प तस्वीर देखने को मिली। यहां गिरोला की एक युवती दीपिका दीवान शादी की रस्में छोड़कर वोट डालने पहुंची। इस दौरान पूरा परिवार भी साथ था। दीपिका का कहना है कि वोट डालना सभी का अधिकार है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार बनाना है तो पहले मतदान करना होगा। वही नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर गांव में ग्रामीण समय से पहले अपने घरों से मतदान के लिए पोलिंग बूथ पहुंच गए थे। टाइम हुआ तो गेट खुलते ही लोगों ने वोट डालने के लिए दौड़ लगा दी।

ग्रामीणों का कहना है कि वोट देने से गांव में विकास होगा। गांव तक पानी और सड़क की सुविधा पहुंचेगी। विकास की उम्मीद से सालों-साल से मतदान कर रहे हैं, लेकिन विकास अब तक दूर है। बता दें कि मतदान के लिए 1961 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों में से 159 नो नेटवर्क जोन में है। इनमें से 90 केंद्रों में सूचना देने के लिए वॉकी-टॉकी की व्यवस्था की है। जबकि 69 अंदरूनी मतदान केंद्रों में रनर की मदद से सूचनाएं भेजी जाएंगी। सुरक्षा-व्यवस्था के लिए 80 हजार जवानों की तैनाती की गई है। इनमें 35 हजार जवान सेंट्रल फोर्स के हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

MAHADEV SATTA CASE : हेड कॉन्स्टेबल निलंबित, फरार

MAHADEV SATTA CASE : Head constable suspended, absconding रायपुर। छत्तीसगढ़...

ALANKAR AGNIHOTRI : शंकराचार्य से आशीर्वाद, कोई राजनीतिक बातचीत नहीं

ALANKAR AGNIHOTRI : Blessings from Shankaracharya, no political talks वाराणसी।...

EPSTEIN FILES : एपस्टीन के घर पहुंचा काबा का किसवा!

EPSTEIN FILES : Kiswa of Kaaba reaches Epstein's house! नई...