खेत पर खाना देने जा रही किशोरी को आरोपी ने बंधक बनाकर रातभर किया दुष्कर्म

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मैनपुरी| में थाना बरनाहल क्षेत्र में खेत पर खाना देने जा रही किशोरी को आरोपी ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। रातभर परिजन किशोरी की तलाश करते रहे। बुधवार की सुबह आरोपी के चंगुल से मुक्त होकर किशोरी घर पहुंची और परिजनों को वारदात के संबंध में जानकारी दी। पुलिस ने गांव के ही युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी मंगलवार की शाम खेत पर काम कर रहे परिजनों को खाना देने जा रही थी। आरोप है कि तभी आरोपी रवि कुमार ने उसे पकड़ लिया और पास ही झोंपड़ी में खींच ले गया।रातभर किशोरी को बंधक बनाए रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। बुधवार की सुबह किशोरी घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BILASPUR POLICE TRANSFERS:  22 पुलिसकर्मियों के हुए ट्रांसफर, आदेश जारी! 

BILASPUR POLICE TRANSFERS: 22 police personnel transferred; orders issued!     BILASPUR...

ASIAN GAMES 2026:भारत को मिले दो मेडल! 

ASIAN GAMES 2026: India wins two medals!     ASIAN GAMES 2026:...

SARGUJA POLICE TRANSFERS: एक साथ 24 पुलिस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर! 

Sarguja Police Transfers: 24 police officers transferred simultaneously!     SARGUJA POLICE...