Trending Nowशहर एवं राज्य

US PRESIDENT : डोनाल्ड ट्रंप की ताजपोशी आज, अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में लेंगे शपथ

That President: Donald Trump Crowned Today, Will Take Over as the 47th President of America

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज आधिकारिक रूप से देश के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। वॉशिंगटन डीसी स्थित कैपिटल हिल पर इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए कई खास तैयारियां की गई हैं और विदेशी मेहमानों को भी आमंत्रित किया गया है।

‘तीसरा विश्व युद्ध रोकने की कसम’

शपथ ग्रहण से एक दिन पहले ट्रंप ने वॉशिंगटन के कैपिटल वन एरेना में आयोजित एक विजय रैली को संबोधित किया। ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ (MAGA) थीम पर आधारित इस रैली में ट्रंप ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा, “हम तीसरे विश्व युद्ध के बेहद करीब हैं, लेकिन मैं इसे रोकने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”

ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि उनके राष्ट्रपति रहते यह युद्ध कभी नहीं होता। उन्होंने वादा किया कि शपथ लेने के तुरंत बाद वह मध्य पूर्व में शांति स्थापित करने और वैश्विक अराजकता खत्म करने की दिशा में काम करेंगे।

अवैध प्रवासियों पर सख्त रुख

ट्रंप ने रैली में अवैध प्रवासियों को वापस उनके देशों में भेजने का ऐलान किया। उन्होंने कहा, “हम देश की सीमाओं पर फिर से नियंत्रण स्थापित करेंगे और अमेरिका में सक्रिय हर अवैध गिरोह और अपराधी प्रवासी को बाहर निकालेंगे। यह अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा निर्वासन अभियान होगा।”

बाइडेन प्रशासन की नीतियों को पलटने का ऐलान

डोनाल्ड ट्रंप ने बाइडेन प्रशासन की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि वह शपथ लेने के कुछ घंटों के भीतर कई नीतियों को पलट देंगे। बॉर्डर सिक्योरिटी, ड्रग माफिया पर कार्रवाई, और महिलाओं के खेल में न्याय को उनकी प्राथमिकता बताया जा रहा है।

भव्य समारोह में जुटेंगे विदेशी मेहमान

शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी समेत कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां शामिल होंगी। ट्रंप के करीबी सूत्रों के अनुसार, यह समारोह अब तक का सबसे भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा।

अमेरिकी जनता से अपील

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों से अपील की कि वह उनके साथ मिलकर अमेरिका को फिर से महान बनाने की दिशा में काम करें।

डोनाल्ड ट्रंप की ताजपोशी के बाद उनके प्रशासन द्वारा किए जाने वाले पहले कदमों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

 

 

 

 

 

 

advt_003_feb2025
advt_002_feb2025
advt_001_feb2025
advt1_jan2025
Share This: