मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर आतंकवादियों ने किया हमला, 2 जवान शहीद और कई घायल

Date:

नई दिल्ली।मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार शाम अज्ञात हथियारबंद आतंकवादियों के एक समूह ने अर्धसैनिक बल के एक वाहन पर हमला किया, जिसमें असम राइफल्स के कम से कम दो जवान शहीद गए और कम से कम पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इंफाल में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बिष्णुपुर जिले के नाम्बोल सबल लेइकाई इलाके में हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अज्ञात बंदूकधारियों के एक समूह ने उस वाहन पर घात लगाकर हमला किया जिसमें असम राइफल्स के जवान राजधानी इंफाल से बिष्णुपुर जिले की ओर जा रहे थे। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए और पांच घायल हो गए। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया है।

इलाके में तलाशी अभियान शुरू
अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद, वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी इलाके में पहुंची और हमलावरों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया।

हमले में दो जवान शहीद
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारी हथियारों से लैस हमलावरों ने असम राइफल्स के जवानों को इंफाल से बिष्णुपुर ले जा रहे वाहन पर गोलीबारी की। अचानक हुए हमले में दो जवानों की मौके पर ही शहीद हो गए, जबकि पांच अन्य गोली लगने से घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश के लिए तलाशी अभियान जारी है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related