Tamnar Violence: तमनार घटना पर हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस ने जताई नाराजगी, महाधिवक्ता को किया तलब

Date:

Tamnar Violence: बिलासपुर। तमनार, रायगढ़ की घटना पर हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने नाराजगी जताई और शासन की ओर से पक्ष रखने महाधिवक्ता को तलब किया। चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने टिप्पणी करते हुए कहा कि इस तरह की घटना ठीक नहीं है। दरअसल अभनपुर के एक मामले को लेकर चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के डिवीजन बेंच में सुनवाई हो रही थी। राजधानी रायपुर के एक थाना क्षेत्र में टोनहा और तांत्रिक होने के आरोप में निर्वस्त्र करके घुमाने के मामले में एफआईआर हुई थी। मामले में पीड़ित पक्ष ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। इस मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की तल्खी तमनार मामले को लेकर भी सामने आई।

तमनार में भी महिला आरक्षक पर हमला करने और वर्दी फाड़ने के मामले में मुख्य आरोपी का पुलिस ने सड़क पर अंडर वियर और फटे बनियान में लिपस्टिक पोतकर जुलूस निकाला था। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने तल्खी के साथ इस मामले में नाराजगी जताई और शासन की ओर से खड़े अधिवक्ता को कहा कि इस मामले में सरकार का पक्ष रखने के लिए महाधिवक्ता को तलब किया जाए।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

GOVERNOR CHANGE LIST : एक झटके में कई राज्यपाल बदले …

GOVERNOR CHANGE LIST : Several governors changed in one...

RAID BREAKING : अनिल अंबानी पर ED का बड़ा छापा

RAID BREAKING : ED conducts major raid on Anil...

SUKHOI 30 CRASH : असम में सुखोई फाइटर जेट क्रैश

SUKHOI 30 CRASH : Sukhoi fighter jet crashes in...