CG FIR ON PROTESTERS : सड़क पर फूटा जनता का गुस्सा, मंत्री का काफिला रोका तो 15 प्रदर्शनकारियों पर FIR !

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG FIR ON PROTESTERS : Public anger erupted on the road, FIR against 15 protesters when minister’s convoy was stopped!

बिलासपुर, 11 जुलाई। CG FIR ON PROTESTERS छत्तीसगढ़ के तखतपुर में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर जनता का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। भारी बारिश और जलभराव के बीच मनियारी नदी के पुल पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के काफिले को युवाओं ने रोक लिया। करीब 20 मिनट तक मंत्री का काफिला जाम में फंसा रहा। प्रदर्शनकारियों ने “खराब सड़क नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाकर सरकारी उदासीनता के खिलाफ विरोध जताया।

मंत्री को लेना पड़ा वैकल्पिक रास्ता

CG FIR ON PROTESTERS मंत्री साहू मुंगेली लौट रहे थे, तभी युवाओं के एक समूह ने मनियारी पुल पर धरना देकर रास्ता जाम कर दिया। प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे। अंततः मंत्री को वैकल्पिक मार्ग से रवाना होना पड़ा।

पुलिस का एक्शन, 15 से ज्यादा लोगों पर FIR

CG FIR ON PROTESTERS प्रदर्शन के बाद तखतपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 15 से अधिक प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की है। नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2) और 126(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन धाराओं के तहत सार्वजनिक मार्ग बाधित करने और सरकारी कार्य में हस्तक्षेप करने का आरोप लगा है।

जनता की पीड़ा : सड़कें बनीं कीचड़ के गड्ढे

CG FIR ON PROTESTERS बीते 4 दिनों से लगातार बारिश ने सड़कों को कीचड़ और गड्ढों में बदल दिया है। नदियां-नाले उफान पर हैं और सड़कों की हालत बदतर हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में विरोध जताना मजबूरी बन गई थी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related