SWINE FLU IN CG : अब तक 12 मौत, छत्तीसगढ़ के इस स्थान में स्वाइन फ्लू का डेरा ..

Date:

SWINE FLU IN CG: 12 deaths so far, swine flu camp in this place of Chhattisgarh..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे लोगों के मन में डर समा गया है. वहीं, प्रशासन की ओर से स्वाइन फ्लू पर अंकुश लगाने को लेकर पूरी रूपरेखा तैयार की जा चुकी है, जिस पर जल्द ही अमल किया जाएगा. इस संबंध में बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बयान भी दिया.

श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि जिस तरह से छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का कहर देखने को मिल रहा है, इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग चिंतित है और स्थिति को काबू करने के प्रयास में जुटी है. केंद्र सरकार के दिशानिर्देश का व्यापक स्तर पर पालन किया जा रहा है.

स्वास्थ्य विभाग की क्या है तैयारी?

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “हम लोग ये पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि अब तक कितने लोग स्वाइन फ्लू से संक्रमित हैं. हमारे पास जांच के दायरे को बढ़ाने के लिए पर्याप्त उपकरण हैं. अगर कोई भी अप्रिय स्थिति पैदा होती है, तो उससे निपटने के लिए हमारे चिकित्सकों की पूरी टीम तैयार है.”

अब तक 12 संक्रमितों की मौत

श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि अब तक स्वाइन फ्लू की जद में आकर 12 लोगों के मौत हो चुकी है, जिसे लेकर आम लोगों में डर का माहौल भी देखने को मिल रहा है. उन्होंने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा ‘मैं यहां पर एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि आप लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. प्रदेश में अभी महामारी जैसी स्थिति पैदा नहीं हुई है. हमारी टीम स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटी है.’

स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए अलग वार्ड

मंत्री ने लोगों से स्वाइन फ्लू का मरीज दिखने पर फौरन जांच करवाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि हमने स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाए हैं, ताकि इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके. अगर कहीं स्थिति बेकाबू होती है, तो इसके लिए टास्क फोर्स भी गठित किया गया है.

इसके अलावा, जब स्वास्थ्य मंत्री से शिविर लगाने के संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी स्थिति काबू में है. जरूरत पड़ने पर शिविर लगाकर मरीजों को चिन्हित करने का प्रयास किया जाएगा.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ASSAM BJP CONFLICT : सोनोवाल का बगावती खत!

ASSAM BJP CONFLICT : Sonowal's rebellious letter! नई दिल्ली। असम...

CHHATTISGARH : 1 अप्रैल से गंदगी महंगी!

CHHATTISGARH : Dirt will become expensive from April 1! रायपुर।...

CHHATTISGARH : ACB ट्रैप में फंसे CMO और लेखापाल

CHHATTISGARH : CMO and accountant trapped in ACB trap रायपुर।...

SUPREME COURT : मेट्रो रुकी… SC भड़का!

SUPREME COURT : Metro stopped… SC enraged! नई दिल्ली। कोलकाता...