Suspended News: लिपिक पर गिरी निलंबन की गाज, नशे में धुत्त होकर तहसील कार्यालय में मचाया था हंगामा

Date:

Suspended News: बलरामपुर। शराब के नशे में धुत्त होकर तहसील कार्यालय में घंटों हंगामा मचाने वाले लिपिक को कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में लिपिक प्रवीण कुमार लकड़ा का मुख्यालय कार्यालय जिला निर्वाचन कार्यालय (स्थानीय) बलरामपुर नियत किया गया है. निलंबन अवधि में उसे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी. बता दें कि लल्लूराम डॉट कॉम ने इस मामले को प्रमुख से उठाया था, जिसके बाद प्रशासन ने संज्ञान लेकर निलंबन की कार्रवाई की है

बता दें कि कार्यालय तहसीलदार रामानुजगंज विकासखंड रामचन्द्रपुर में सहायक ग्रेड-03 प्रवीण कुमार लकड़ा ने नशे के हालत में हंगामा मचाया था. काम में लापरवाही बरतने के चलते छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 (1) (क) के तहत कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने प्रवीण कुमार लकड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : नवा रायपुर बना नई तहसील

CHHATTISGARH : Nava Raipur becomes new tehsil रायपुर. नवा रायपुर...

RIHANNA HOUSE SHOOTING : रिहाना के घर पर फायरिंग

RIHANNA HOUSE SHOOTING : Firing at Rihanna's house नई दिल्ली।...

CG BREAKING : विजय शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी

CG BREAKING : Vijay Sharma gets a big responsibility रायपुर।...