SURYA GRAHAN : साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को, इन राशियों को विशेष सावधानी की सलाह

Date:

SURYA GRAHAN : The last solar eclipse of the year is on September 21st, these zodiac signs are advised to be extra cautious.

रायपुर। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगने जा रहा है। हालांकि यह ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा, लेकिन ज्योतिषीय और धार्मिक दृष्टिकोण से इसे अशुभ माना जा रहा है। ग्रहण के दौरान शनि और मंगल की विशेष स्थिति से षडाष्टक योग बन रहा है, जो कुछ राशियों के लिए सावधानी का संकेत देता है।

ग्रहों की स्थिति और शुभ-अशुभ प्रभाव

शनि इस समय मीन राशि में वक्री हैं।

मंगल तुला राशि में विराजमान हैं।

शनि और मंगल एक-दूसरे से 150 डिग्री पर रहकर षडाष्टक योग बनाएंगे।

ज्योतिषियों के अनुसार, इस योग के कारण ग्रहण का प्रभाव विशेष रूप से वृषभ, तुला और मीन राशि वालों पर पड़ सकता है।

राशियों पर ग्रहण का प्रभाव

1. वृषभ:

शनि-सूर्य का समसप्तक योग बन रहा है।

अगले 1 महीने सतर्क रहने की सलाह।

कार्यक्षेत्र में अचानक अड़चनें, निवेश में नुकसान और पारिवारिक जीवन में तनाव की संभावना।

अगले 15 दिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

2. तुला:

ग्रहण के प्रभाव से अगले 15 दिन खर्च बढ़ सकते हैं और आय अस्थिर हो सकती है।

नौकरी या व्यवसाय में लिए गए फैसले गलत साबित हो सकते हैं।

रिश्तों में गलतफहमियां और मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

3. मीन:

आत्मविश्वास में कमी और डर या चिंता बढ़ सकती है।

कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें।

धन-संपत्ति और बड़े निर्णयों में सावधानी बरतें।

सलाह

ज्योतिषियों के अनुसार, ग्रहण के समय धार्मिक अनुष्ठान करने और अत्यधिक सतर्कता बरतने से ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव कम किए जा सकते हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related