SUPREME COURT : जजों के घेराव पर SC सख्त! बंगाल सरकार घिरी

Date:

SUPREME COURT : SC cracks down on judges’ siege! Bengal government cornered

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में जजों के घेराव का मामला अब सीधे सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है और यहां मामला गर्म हो गया है। कोर्ट ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कह दिया कि ये कोई मामूली बात नहीं, बल्कि न्यायपालिका को डराने की कोशिश है।

मालदा में 3 महिला जजों समेत 7 अधिकारियों को प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया था। इस पर कोर्ट ने बंगाल सरकार को जमकर फटकार लगाई। जजों ने कहा कि ये पूरी घटना ऐसा लगती है जैसे जानबूझकर अधिकारियों का मनोबल तोड़ने के लिए की गई हो।

सीजेआई सूर्यकांत की बेंच ने साफ कहा कि राज्य में हर कोई ‘राजनीतिक भाषा’ बोल रहा है और हालात काफी ध्रुवीकृत हो चुके हैं। कोर्ट ने ये भी पूछा कि सूचना मिलने के बाद भी अधिकारियों ने जजों को सुरक्षित निकालने के लिए तुरंत कदम क्यों नहीं उठाए।

इतना ही नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को राज्य में केंद्रीय बल तैनात करने के निर्देश भी दे दिए हैं। साथ ही सभी राजनीतिक दलों से इस घटना की एक सुर में निंदा करने को कहा गया है।

कोर्ट का साफ संदेश है कि कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी और न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related