SUICIDE BREAKING : महिला जनपद अध्यक्ष ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ..

Date:

SUICIDE BREAKING: Female district president committed suicide by hanging herself..

बुरहानपुर। जिले की खकनार जनपद अध्यक्ष पूजा दादू ने शनिवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार रात करीब 12 बजे उनकी बड़ी बहन रेणुका मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंची थीं, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

खकनार पुलिस कर रही मामले की जांच –

इसकी सूचना मिलते ही रात में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिलए भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवेए पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवालाए पूर्व जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता सहित कई भाजपा नेता अस्पताल पहुंचे थे। खकनार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिवार की रही है राजनीतिक पृष्ठभूमि –

पूजा दादू का परिवार राजनीतिक पृष्ठभूमि वाला रहा है। उनके पिता राजेंद्र दादू नेपानगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे।उनके निधन के बाद बड़ी बहन मंजू दादू इस सीट से विधायक रही हैं। वे वर्तमान में मंडी बोर्ड की उपाध्यक्ष हैं। वे जनपद अध्यक्ष निर्विरोध चुनी गई थीं।

विगत वर्ष चुनाव में पूजा निर्विरोध जनपद अध्यक्ष बनी थी –

बीते साल हुए चुनाव में पूजा दादू निर्विरोध जनपद अध्यक्ष चुनी गई थीं। इनके पिता राजेंद्र दादू भी पूर्व विधायक नेपानगर से थे बहन भी मंडी बोर्ड उपाध्यक्ष है। पूरा राजनैतिक पृष्ठभूमि से है।पूजा दादू स्वयं उच्च शिक्षित थी। उनके अचानक निधन से क्षेत्र में दुख का माहौल बना हुआ हैं उनके समर्थक और परिजन सभी उनके घर शोक संवदेना व्यक्त करने जा रहे हैं। वहीं पुलिस भी जनपद अध्यक्ष पूजा दादू की आत्महत्या के कारणों का पता करने की खोज में जुटी हुई है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related