प्रदेश प्रभारी सप्तगिरि शंकर कल आएंगे राजधानी

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इसी साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने वाला है। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं राष्ट्रीय नेताओं का प्रदेश दौरा भी जारी है। इसी कड़ी में अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रदेश प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का 12 अगस्त को प्रदेश दौरे पर आएंगे। वे कल दोपहर 1.45 बजे माना विमानतल पहुंचकर रांवाभाठा, रायपुर ग्रामीण विधानसभा के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2.30 बजे मां बंजारी गुरुकुल विद्यालय परिसर, रांवाभाठा पहुंचकर आयोजित रायपुर ग्रामीण विधानसभा के संकल्प शिविर में भाग लेंगे। दोपहर 3 बजे रांवाभाठा से शहीद स्मारक भवन रायपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3.30 बजे शहीद स्मारक भवन पहुंचकर आयोजित रायपुर दक्षिण विधानसभा के संकल्प शिविर में भाग लेंगे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related