छत्तीसगढ़ी भाषा को प्राइमरी स्कूल तक अध्यापन अनिवार्य करे राज्य सरकार राज्य आंदोलनकारी करेंगे जन जागरण आंदोलन -दुबे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर।छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के प्रमुख आंदोलनकारी दल छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी,किसान मोर्चा,छत्तीसगढ़ी छात्र संघ के नेता एवं विश्वविद्यालय के छात्रों की आज राज्य आंदोलनकारी स्थल छत्तीसगढ़ी भवन हांडीपारा में बैठक हुई।जिसमें सर्वश्री अनिल दुबे, जागेश्वर प्रसाद,नंदकिशोर शुक्ला, रामेश्वर शर्मा,डॉ.पंचराम सोनी,चेतन देवांगन,लालाराम वर्मा,गोवर्धन वर्मा, अशोक कश्यप आदि ने भाग लिया।बैठक में कहा नवनिर्वाचित भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ी भाषा को लेकर उदासीन है।राज्य सरकार छत्तीसगढ़ी भाषा को प्राइमरी स्कूल तक अध्यापन में अनिवार्य करें इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य और छत्तीसगढी को राजभाषा बनाने के लिए आंदोलन करने वाले आंदोलनकारी जन जागरण आंदोलन करेंगे,भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ी भाषा में अध्ययन का प्राइमरी स्कूल तक में अनिवार्य करें एक संकल्प पारित किया गया।जिसमें सभी एक मतेन आने वाले शिक्षा सत्र अप्रैल से ही शिक्षा का माध्यम छत्तीसगढ़ी भाषा में बनाने का संकल्प लिया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related