राज्य स्थापना दिवस : जिलों में कौन होगा मुख्य अतिथि, सरकार की ओर से जारी हुई सूची

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां अंतिम दौर पर है। प्रदेश की राजधानी रायपुर में राज्य स्थापना दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। रायपुर में आयोजित कार्यक्रम की रुपरेखा को अंतिम रुप दिया जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाले इस स्थापना दिवस में एक दिन राज्यपाल अनुसुईया उइके शिरकत करेंगी, एक दिन प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 चरणदास महंत शामिल होंगे, तो इनके अलावा कई राष्ट्रीय नेताओं के आने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है।

वहीं प्रदेश के सभी 27 जिलों में भी 1 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस मनाया जाएगा। लिहाजा जिलों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बीच राज्य सरकार की ओर से सूची जारी की गई है, जिसमें जिलों के लिए मुख्य अतिथि का निर्धारण किया गया है।

जिलों में कौन होगा मुख्य अतिथि, सरकार की ओर से जारी हुई सूची
जिलों में कौन होगा मुख्य अतिथि, सरकार की ओर से जारी हुई सूची

सभी 27 जिलों में राज्य स्थापना दिवस को लेकर इस बार उत्साह का माहौल है। सभी जिले पारंपरिकता और संस्कृति को प्रतिस्थापित करने के लिहाज से अपनी तैयारियां कर रहे हैं। जिलों के कलेक्टर और प्रभारी सचिव इस पर अपना ध्यान रखे हुए हैं।

जिलों में कौन होगा मुख्य अतिथि, सरकार की ओर से जारी हुई सूची
जिलों में कौन होगा मुख्य अतिथि, सरकार की ओर से जारी हुई सूची

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related