SRINAGAR BLAST : श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में धमाका, DGP ने किया खुलासा

Date:

SRINAGAR BLAST : Blast in Nowgam police station of Srinagar, DGP revealed

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए जोरदार धमाके ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। डीजीपी नलिन प्रभात ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि यह कोई आतंकी साजिश या हमला नहीं बल्कि एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था।

डीजीपी के अनुसार, फरीदाबाद से जब्त विस्फोटक सामग्री की सैंपलिंग के दौरान रात करीब 11:20 बजे यह आकस्मिक विस्फोट हुआ। हादसे में कुल 9 लोग मारे गए, जिनमें 1 एसआईए अधिकारी, 3 एफएसएल सदस्य, 2 क्राइम विंग कर्मी, 2 राजस्व अधिकारी और एक दर्जी शामिल हैं। इसके अलावा 32 लोग घायल हुए हैं, जिनमें पुलिसकर्मी, राजस्व अधिकारी और नागरिक शामिल हैं।

घटना के बाद पुलिस स्टेशन में आग लगी और धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। मौके पर तुरंत एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंचीं और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मलबे को हटाने का काम जारी है, इसलिए मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

डीजीपी ने यह भी बताया कि फरीदाबाद से लाई गई भारी विस्फोटक सामग्री और केमिकल की जांच पूरी तरह संभालकर की जा रही थी, लेकिन यह हादसा अपरिहार्य रूप से हुआ। उन्होंने सभी से अफवाहों से बचने की अपील की और कहा कि किसी भी तरह का आतंकी एंगल इस घटना में नहीं है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related