chhattisagrhTrending Now

पुलिस हेडक्वार्टर में गोली चलने वाले मामले पर SP का आया बयान, जानिए क्या कहा उन्होंने

नारायणपुर। नारायणपुर में पुलिस हेडक्वार्टर में गोली चली है, जिसमें एक जवान घायल है। घायल जवान को चॉपर के माध्यम से रायपुर रेफर किया गया है। SP प्रभात कुमार ने कहा कि, यह एक्सिडेंटल फायर है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह गोली चली है। जिसमें ITBP का 53 बटालियन का एक जवान घायल है। घायाल जवान का नाम मनीष एम है जो कि केरल के कोल्लम जिले का रहने वाला है। घटना के तुरंत बाद घायल को चॉपर के माध्यम से रायपुर भेजा गया है, जिसकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है।

 

advt-april2025-001
holi-advt01
advt02-march2025
advt-march2025
Share This: