CG NEWS: महामाया मंदिर परिसर में महिला से पैसे लेकर भागने वाले आरक्षक पर SP की कार्रवाई, किया निलंबित

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: बिलासपुर. रतनपुर के मां महामाया मंदिर परिसर में एक महिला से 200 रुपये लेकर भागने वाले आरक्षक पर एसपी ने कड़ी कार्रवाई की है. इस मामले को हमने प्रमुखता से उठाया था जिसके बाद प्रशासन ने आरोपी आरक्षक को निलंबित कर दिया है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना दो दिन पहले की है जब आरक्षक सुरेश पांडेय ड्यूटी के लिए पुलिस लाइन से रतनपुर स्थित महामाया मंदिर आया था. मंदिर परिसर में भिक्षा मांगकर जीवन यापन करने वाली महिला खिख बाई से उसने ₹200 की चिल्लर मांगकर उसे अपने पास रख लिया और बाद में भाग गया. इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई और खबर लगने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related