जिले में अब तक 3 लाख 14 हजार 394 क्विंटल धान की हुई खरीदी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नारायणपुर । वर्तमान में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में नारायणपुर जिले के विभिन्न उपार्जन केन्द्रों से अब तक 3 लाख 14 हजार 394 क्विंटल खरीदी की गयी है।

जिले के उपार्जन केन्द्र एड़का में 24 हजार 46 क्विंटल, गढ़बेंगाल में 33 हजार 906 क्विंटल, ओरछा में 5 हजार 733 क्विंटल, कोहकामेटा में 2 हजार 544 क्विंटल, बासिंग में 6 हजार 453 क्विंटल, छोटेडोंगर में 23 हजार 574 क्विंटल, झारा में 25 हजार 225 क्विंटल, कन्हारगांव में 6 हजार 110 क्विंटल, धौड़ाई में 21 हजार 869 क्विंटल, नारायणपरु में 27 हजार 601 क्विंटल, सोनपुर में 1370 क्विंटल, चांदागांव में 15 हजार 489 क्विंटल, बेनूर में 47 हजार 407 क्विंटल, कुकड़ाझोर में 15 हजार 344 क्विंटल, बाकुलवाही में 31 हजार 684 क्विंटल और बिंजली में 26 हजार 32 क्विंटल धान की ख़रीदी की गई है।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप समर्थन मूल्य पर जिले के किसानो से धान खरीदी 1 नवम्बर से शुरू की गई है। इसके लिए जिले में 16 सोसायटियों के माध्यम से धान का उपार्जन किया जा रहा है। जिले के कुल 9 हजार 291 पंजीकृत किसानों से 31 जनवरी 2023 तक धान की खरीदी की जायेगी। इन किसानों को 64 करोड़ 66 लाख 3 हजार 192 रूपये का भुगतान किया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related