अनियंत्रित होकर पलटा छोटा हाथी, बच्चे महिलाएं समेत 15 लोग घायल, छठी कार्यक्रम में जाते वक्त हुआ हादसा

Date:

कोरबा। कटघोरा-बिलासपुर मार्ग पर ढेलवाडीह क्षेत्र के पास छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में 15 लोग घायल हो गए, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. घायलों में 8 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. सभी का इलाज कटघोरा सीएचसी में जारी है. बताया जा रहा है कि गाड़ी में कुल 30 लोग सवार थे. ये सभी छठी कार्यक्रम में शामिल होने रविवार की सुबह बरीडीह जा रहे थे. तभी गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई. यह मामला बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, चैतमा चौकी के नवापारा के रहने वाले 30 लोग छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बरीडीह गांव जाने के लिए छोटा हाथी वाहन बुक किया था. सभी वाहन में सवार होकर निकले तभी बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के ढेलवाडीह के मोड़ के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो पलट गई. इस घटना में वाहन चालक सुरक्षित है, जबकि पिछले हिस्से में सवार सभी 15 लोग घायल हो गए जो नवापारा के एक-दो परिवारों से संबंधित बताए जाते हैं. हादसे से कोहराम मच गया. वहीं इस मार्ग से आवाजाही करने वाले लोगों ने फौरन डॉयल 112 और संजीवनी को फोन किया गया. जिन्हें कटघोरा अस्पताल भेजवाया गया. चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का उपचार किया जा रहा है.

डॉक्टर ने बताया कि दुर्घटना में कुछ लोगों को ज्यादा चोटें आई है इसलिए उन्हें मेडिकल कॉलेज हास्पिटल कोरबा रेफर किया गया है. बांकी मोंगरा पुलिस को घटना के बारे में अवगत करा दिया गया है. वह इस मामले में वाहन चालक पर कार्रवाई कर रही है.

इन्हें आई गंभीर चोटें

प्रतीक कुमार 45 वर्ष, अनिकेत 13, राजश्री महंत 15, पूजा 20, सूर्यप्रकाश 15, विनय दास 12, कुश कुंवर 50, अन्नू दास 18 वर्ष को गंभीर चोटें आई है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related