FRAUD CASE : शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का केस, EOW करेगी जांच

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

FRAUD CASE : Shilpa Shetty-Raj Kundra booked for Rs 60 crore fraud, EOW to investigate

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा एक बार फिर कानूनी मुसीबत में हैं। जूहू निवासी 60 वर्षीय व्यापारी दीपक कोठारी, जो लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर हैं, ने आरोप लगाया है कि दंपति ने 2015 से 2023 के बीच बिजनेस विस्तार के नाम पर उनसे 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम ली, लेकिन इसे निजी खर्चों में खर्च कर दिया। यह निवेश कथित तौर पर उनकी अब बंद हो चुकी कंपनी बेस्ट डील टीवी प्रा. लि. से जुड़ा था। मामला अब मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को सौंपा गया है।

वकील का पलटवार – आरोप झूठे, मामला सिविल नेचर का

शिल्पा और राज के वकील प्रशांत पाटिल ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि यह पुराना लेन-देन है, जिसमें कंपनी आर्थिक संकट में आकर NCLT की कानूनी प्रक्रिया में फंस गई थी। उन्होंने कहा कि यह मामला पूरी तरह से इक्विटी निवेश का है, जिसमें किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि शामिल नहीं है।
वकील ने दावा किया कि EOW को सभी आवश्यक दस्तावेज, कैश फ्लो स्टेटमेंट और सबूत जमा कराए जा चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि झूठे आरोप लगाकर छवि खराब करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी रह चुके हैं विवादों में

यह पहली बार नहीं है जब राज कुंद्रा कानूनी संकट में आए हों। इससे पहले उन पर पोर्नोग्राफी केस में कार्रवाई हुई थी और ED की रेड भी पड़ी थी। धोखाधड़ी के इस नए मामले में EOW की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related