Trending Nowदेश दुनियामनोरंजन

SHEHNAI IN BOLLYWOOD : हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा जल्द करेगी शादी, सामने आई वेडिंग डेट

Hot actress Malaika Arora will marry soon, wedding date revealed

मुंबई। बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा जल्द अपने लव रिलेशनशिप को एक नया नाम देने वाली है। दरअसल मोस्ट रोमांटिक और लवेबल कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जल्द शादी करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो मलाइका शादी के लिए तैयार हो गई है।

इस खबर के बाद अर्जुन और मलाइका फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। कहा जा रहा है कि अर्जुन कपूर और मालइका अरोड़ा इसी साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों शादी को लेकर प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसी चर्चा है कि रोमांटिक कपल अर्जुन और मलाइका इसी साल नवंबर या दिसंबर के महीने में विंटर वेडिंग कर सकते हैं।

बताया जा रहा है कि अर्जुन और मालइका इंटीमेट वेडिंग करना चाहते हैं, जो इस वक्त बॉलीवुड में ट्रेंड कर रहा है। दोनों इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए सात फेरे लेंगे। शादी मुंबई में उनके करीबों दोस्तों और फैमिली की मौजूदगी में ही होगी। फिलहाल इन सभी बातों को लेकर मालइका और अर्जुन कपूर का बयान सामने नहीं आया है।

Share This: