SHATAK FILM : ‘घातक’ फिल्म को 6 माह तक SGST से छूट

Date:

SHATAK FILM : ‘Shaatak’ film exempted from SGST for 6 months

रायपुर 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने हिंदी फीचर फिल्म ‘शतक: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष’ को राज्य में 6 महीने तक एसजीएसटी से छूट देने का आदेश जारी किया है। वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक यह छूट 28 फरवरी 2026 से प्रभावशील होगी।

आदेश में कहा गया है कि फिल्म के प्रदर्शन पर देय राज्य माल एवं सेवा कर (SGST) की राशि के बराबर रकम राज्य शासन द्वारा प्रतिपूर्ति की जाएगी। यानी दर्शकों को टिकट पर एसजीएसटी का भार नहीं देना होगा।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस लाभ के लिए सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स टिकट की मूल दर में कोई बढ़ोतरी नहीं कर सकेंगे। संबंधित सेवा प्रदाता स्वयं टैक्स जमा करेंगे, जिसकी प्रतिपूर्ति बाद में शासन द्वारा की जाएगी।

इस आदेश के क्रियान्वयन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश अलग से आयुक्त, राज्य कर विभाग द्वारा जारी किए जाएंगे।

फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों की यात्रा और विचारधारा पर आधारित बताई जा रही है। राज्य सरकार के इस फैसले को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related