जेल भेजे गये शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, कोर्ट ने दी 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Date:

मुंबई। ड्रग्स और रेव पार्टी केस में गिरफ्तार किए गए बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। एनसीबी ने 2 अक्टूबर को गिरफ्तार किये गये आर्यन खान समेत सभी आरोपियों पर आज फिर कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने जो फैसला सुनाया है उससे शाहरुख़ खान के बेटे की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। आपको बता दें कि सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हालांकि न्यायिक हिरासत में भेजे गए आर्यन ने तुरंत जमानत अर्जी दाखिल कर दी थी लेकिन अब इस मामले की सुनवाई अगले दिन यानी शुक्रवार सुबह 11 बजे होगी। जानकारी के मुताबिक़, सुनवाई के दौरान NCB ने सभी आरोपियों की 11 अक्टूबर तक की कस्टडी मांगी। NCB ने बताया कि क्रूज ड्रग्स केस में अबतक 17 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। NCB ने कहा कि मामले में अचित कुमार की गिरफ्तारी आर्यन के नाम लेने के बाद हुई थी।अदालत में एनसीबी की तरफ से कहा गया कि एजेंसी को सभी तथ्यों की जांच करने के लिए वक्त चाहिए। एनसीबी ने अचित कुमार की भी 11 अक्टूबर तक कस्टडी की मांगी। 4 अक्टूबर को हुई सुनवाई में आर्यन को जमानत नहीं मिली थी, बल्कि उन्हें 7 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में रखने का फैसला किया गया था। वहीँ अब एक बार फिर आर्यन खान समेत सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक़ आर्यन खान के वकील आज ही जमानत याचिक दाखिल करेंगे, जिसपर कल सुनवाई हो सकती है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

नाले में मिला अज्ञात महिला का सिर कुचला शव, पुलिस जांच में जुटी

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम...

Naxali Surrender: नक्सल संगठन के मुखिया देव जी ने किया सरेंडर.

तेलंगाना: केंद्र सरकार 31 मार्च तक देश भर से...