Sex Racket Busted: देह व्यापार का भंडाफोड़, पति-पत्नी समेत 3 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Date:

Sex Racket Busted: अंबिकापुर। पुलिस ने देह व्यापार पर कार्रवाई करते हुये तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के द्वारा फोन पर ग्राहकों से डील होती थी, फिर लड़कियों की सप्लाई होती थी। पुलिस ने पूर्व में ही मामले में महिला आरोपी की गिरफ्तारी की थी। अब पुलिस ने महिला के पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। घटना थाना अम्बिकापुर क्षेत्र की है। बीते 10 नवम्बर को मुखबिर से सूचना मिला थी कि आकाशवाणी चौक के पास एक घर में अनैतिक देह व्यापार चल रहा है, जिसमें युवक व युवतियों से अवैध रूप से वेश्यावृत्ति कराई जा रही है। इस सूचना के आधार पर जांच के बाद महिला थाना अम्बिकापुर में अपराध क्रमांक 17/2025, धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान आकाशवाणी चौक के निकट एक मकान से महिला आरोपी की गिरफ़्तारी की गई थी। महिला के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई करते दिनांक 10/11/25 को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इसी मामले में आगे की कार्रवाई करते पुलिस टीम को सूचना मिली की पूर्व में गिरफ्तार महिला का पति सुनील कुमार भी अपराध में सहयोगी है। महिला जो ग्राहक ढूँढती है व उसका साथी हेमंत दास देह व्यापार के लिए लड़कियों को ग्राहक तक लाने-ले जाने का काम करता था। सूचना ने आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। 13 दिसम्बर को आरोपी सुनील कुमार, पिता कमला साव 40 वर्ष निवासी मयापुर, जिला सरगुजा और हेमंत दास पिता स्व. राजेश दास 33 वर्ष निवासी तेलसखरिया थाना दरिमा के साथ एक अन्य महिला को अंबिकापुर स्थित एक मकान से हिरासत में लिया। आरोपियों से पूछताछ किया गया, जिसमें अपना जुर्म स्वीकार किये। तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. सुनील कुमार, पिता कमला साव, उम्र 40 वर्ष, निवासी मयापुर, जिला सरगुजा

2. हेमंत दास, पिता स्व. राजेश दास, उम्र 33 वर्ष, निवासी तेलसखरिया, थाना दरिमा 2.

एक अन्य महिला

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related