SEX RACKET : राजधानी के होटल से 4 विदेशी युवतियां गिरफ्तार, चला रही थीं सेक्स रैकेट, एजेंट को भी दबोचा

Date:

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के होटलों में देह व्यापार (Prostitution) का अवैध कारोबार धड़ल्ले से पनप रहा है। दिल्ली—एनसीआर (NCR) , हरियाणा (Haryana) और उत्तरप्रदेश (UP) आपस में सटे हुए प्रदेश हैं। तीनों ही राज्यों की सीमाओं में ज्यादा फासला नहीं होने की वजह से इन इलाकों में देह व्यापार (Prostitution) को आसानी संचालित किया जाता है। ताजा मामला वसंत कुंज इलाके से सामने आया है, जहां पर चार विदेशी युवतियों (Foreign Call Girls) को इस अवैध कारोबार में संलिप्त पाया गया है। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने यहां देह व्यापार (Prostitution) में संलिप्त एक गिरोह का पर्दाफाश किया है और इस संबंध में चार विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिलाएं 23 से 42 साल के बीच की हैं और दक्षिण दिल्ली के इलाकों में वेश्यावृत्ति में शामिल थीं। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी महिलाओं के अलावा उनके ड्राइवर तेज कुमार को गिरफ्तार किया गया जो उन्हें वसंत कुंज में एक होटल के पास छोड़ता था। पुलिस ने होटल के पास ही जाल बिछाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में नरेश नामक एक एजेंट का भी पता लगाया है जो कि ऑटो रिक्शा चलाता है। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और एजेंट को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

देह व्यापार का अवैध धंधा

उत्तर प्रदेश और हरियाणा के एनसीआर के शहरों में ही नहीं, बल्कि देश की राजधानी दिल्ली में देह व्यापार का अवैध धंधा तेजी से चल रहा है। ताजा मामला दक्षिण दिल्ली का है। यहां पर दिल्ली पुलिस ने हाई प्रोफाइल देह व्यापार के रैकेट (Sex Racket) का भंडाफोड़ करते हुए एजेंट व चार विदेशी लड़कियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दक्षिणी दिल्ली के बड़े होटलों में विदेशी लड़कियों को पहुंचाने वाले हाई प्रोफाइल देहव्यापार रैकेट (Sex Racket) का पर्दाफाश किया है। इस मामले में उज्बेकिस्तान निवासी चार लड़कियों व रेवाड़ी के रहने वाले एजेंट तेज कुमार को दबोचा है। आरोपित वाट्सएप (Whatsapp) के जरिये ग्राहकों से संपर्क करते थे। डील होने के बाद लड़कियों को ग्राहकों तक पहुंचाते थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : शंकराचार्य की जमानत अर्जी

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : Shankaracharya's bail application नई दिल्ली। स्वामी...

CG ACB ACTION : रिश्वत लेते SI-ASI गिरफ्तार

CG ACB ACTION : SI-ASI arrested while taking bribe रायपुर,...

COAL SCAM CHHATTISGARH : कोल केस में गिरफ्तारी

COAL SCAM CHHATTISGARH : Arrest in coal case रायपुर, 24...