मध्यप्रदेश से पिकनिक मनाने आए रमदहा जल प्रपात में सात डूबे, एक युवक की मौत

Date:

कोरिया। पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से पिकनिक मनाने के लए जिले के विकासखंड भरतपुर स्थित रमदहा जल प्रपात आए हुए थे कि अचानक ही ही सात लोग जलप्रपात में डूब गए। इस घटना में एक युवक की गहरे पानी में जाने के कारण मौत हो गई वहीं 5 अन्य की तलाश की जा रही है, एक युवकी को बचाव दल ने बचा लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश से कुछ लोग रमदहा जल प्रपात आए हुए थे और जलप्रताप के ऊपर बह रहे पानी को देखने के लिए गिनारे तक पहुंच गए और देखते ही देखते 7 लोग पानी में डूबते चले गए। घटना की सूचना मिलते ही कोटाडोल पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोर को जलप्रपात में उतारा गया। गोताखोरों ने एक युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस बीच एक युवक का शव भी बचाव दल ने बाहर निकाल लिया है। पांच अन्य की तलाश जारी है। मध्य प्रदेश के किन शहरों से ये लोग पिकनिक मनाने आये थे, पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related