जापान के एयरपोर्ट पर फट गया सेकंड वर्ल्ड वॉर के समय का बम, कई उड़ानें रद्द

Date:

टोक्यो। जापानी हवाई अड्डे पर द्वितीय विश्व युद्ध का एक अमेरिकी बम बुधवार को फट गया। यह लंबे समय से यहां दबा पड़ा था। इसके कारण टैक्सीवे में बड़ा गड्ढा बन गया और 80 से अधिक उड़ानें रद करनी पड़ी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

बम धमाके का वीडियो वायरल

दक्षिण-पश्चिमी जापान के मियाजाकी हवाई अड्डे पर जब विस्फोट हुआ, तो आसपास कोई विमान नहीं था। अधिकारियों ने कहा कि जांच में पुष्टि हुई है कि विस्फोट 500 पाउंड के अमेरिकी बम के कारण हुआ था और अब कोई खतरा नहीं है। वे यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि अचानक विस्फोट का कारण क्या है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related