SAU GANGRAPE : 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ, 50 CCTV खंगाले, जानिए ताजा अपडेट …

Date:

SAU GANGRAPE : More than 100 people questioned, 50 CCTVs scanned, know the latest update…

नई दिल्ली। साउथ एशियन यूनिवर्सिटी (SAU) में बीटेक छात्रा से गैंगरेप की कोशिश के मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अब तक 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है, जिनमें 70 सिक्योरिटी गार्ड, स्टूडेंट्स, हॉस्टल केयरटेकर और हॉस्टल इंचार्ज शामिल हैं। वहीं, पुलिस ने यूनिवर्सिटी परिसर में लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखी छात्रा, 10 मिनट रही कैमरे से गायब

सूत्रों के मुताबिक, फुटेज में पीड़ित छात्रा को मोबाइल पर बात करते हुए हॉस्टल से बाहर निकलते देखा गया है। वह करीब 10 मिनट तक कैमरों की रेंज से बाहर रही, जिसके बाद दोबारा फुटेज में लौटती दिखी। पुलिस टीम ने छात्रा द्वारा बताए गए स्थान का भी निरीक्षण किया और वहां से सबूत जुटाने की कोशिश की है।

साइबर टीम को सौंपी गई धमकी भरे मेल और मैसेज की जांच

जांच में सामने आया है कि पीड़िता को धमकी भरे ईमेल और मैसेज भी मिले थे। साइबर टीम को इनकी जांच का जिम्मा सौंपा गया है। पुलिस को शक है कि ये ईमेल हॉस्टल के वाईफाई नेटवर्क से एक ही IP एड्रेस से भेजे गए हो सकते हैं। फिलहाल, पीड़िता का मोबाइल और लैपटॉप फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस की जांच जारी, छात्रों का विरोध प्रदर्शन

घटना के बाद बुधवार को छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ लापरवाही और पुलिस को देरी से सूचना देने के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस का कहना है कि सभी कोणों से मामले की जांच जारी है और अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related