सपना चौधरी ने पहली बार दिखाए वेस्टर्न डांस मूव्स, गोवा के बीच पर फ्लॉन्ट किया अपना विदेशी स्टाइल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिग बॉस फेम और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम (Sapna Choudhary Instagram) पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी रूटीन लाइफ से जुड़े अपडेट देती हैं. सपना न्यू ईयर से पहले गोवा वेकेशन पर पहुंच गई हैं और वहां खूब एन्जॉय कर रही हैं. इसकी एक झलक उन्होंने अपने फैंस को इंस्टाग्राम पर दिखाई है. उन्होंने एक गोवा के बीच पर एक इंस्टा रील बनाई है. इस रील में वह बीच पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं. खास बात यह है कि सपना (Sapna Western Style) अपने देसी स्टाइल से अलग, वेस्टर्न स्टाइल में डांस कर रही हैं.

सपना चौधरी का यह अवतार पहली बार देखने को मिल रहा है. इस वीडियो में देख सकते हैं कि सपना फ्लोरल प्रिंट वाला कोल्ड शोल्डर वन पीस पहने हुई हैं. उनके पीछे ऊंचा पहाड़ और पैरों में समुद्र की लहरें आती-जाती दिख रही हैं. इन लहरों के बीच वह अंग्रेजी सॉन्ग ‘बेली डांसर’ पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं. इतना ही वह शानदार वेस्टर्न मूव्स भी दिखा रही हैं.

सपना ने खुद बताया क्यूट
सपना चौधरी (Sapna Choudhary Video) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,”अगर यह क्यूट है, तो मैं इसे चाहती हूं.” सपना के इस कैप्शन से लगता है कि देसी गानों के बाद विदेशी धुन पर अपना परफॉर्मेंस दिखाना चाहती हैं. सपना चौधरी के इस डांस मूव्स को देखने के बाद फैंस उनकी तारीफें कर रहे हैं. लोग उनके वेस्टर्न स्टाइल के दीवाने हो रहे हैं. लोग सपना के इस वीडियो पोस्ट पर कमेंट कर उनके डांस की तारीफ कर रहे हैं.

फैंस कर रहे सपना की तारीफें
सपना चौधरी (Sapna Choudhary Fans) के एक फैन ने लिखा,”ऑसम डांस मैम.” एक और फैन ने लिखा, “यकीन नहीं हो रहा कि ये आप हो.” एक अन्य फैन ने लिखा, “ओ देसी गर्ल सो कूल.” सपना चौधरी के इस वीडियो को कुछ घंटे में लाखों बार देखा जा चुका है और 50 हजार से लाइक मिल चुके हैं.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related