SANJAY KAPOOR WILL DISPUTE : Samaira-Kiaan make a big allegation on Priya!
नई दिल्ली. बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन के बाद उनकी संपत्ति को लेकर विवाद तेजी पकड़ गया है। करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे समायरा और कियान कपूर ने अपने दिवंगत पिता की संपत्ति में हिस्सेदारी की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में मामला दायर किया है।
14 नवंबर को सुनवाई के दौरान करिश्मा की बेटी समायरा की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट महेश जेठमलानी ने दावा किया कि समायरा अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ रही हैं और दो महीने से उनकी फीस बकाया है। इस पर जज ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कोर्ट में मेलोड्रामा नहीं चाहिए और भविष्य में इस तरह के मुद्दे नहीं उठाए जाएं।
करिश्मा के बच्चों की ओर से यह भी कहा गया कि समायरा और कियान की जायदाद सौतेली मां प्रिया कपूर के पास है और संजय कपूर की शादी के समझौते के अनुसार बच्चों की पढ़ाई और जीवनयापन का खर्च उनकी जिम्मेदारी थी।
संजय कपूर का निधन 12 जून 2025 को लंदन में हुआ था, जब वे पोलो खेल रहे थे और हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद 30 हजार करोड़ की संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बच्चों का आरोप है कि प्रिया कपूर ने संजय की वसीयत के साथ छेड़छाड़ की है, जिसमें उनका हिस्सा नहीं दिया गया। अगली सुनवाई 19 नवंबर 2025 को होगी।

