मनोरंजनTrending Now

सलमान खान फायरिंग मामले के आरोपी ने कस्टडी में की आत्महत्या की कोशिश

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट आया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या करने की कोशिश की। अभी उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि अनुज को पुलिस ने गोलीबारी करने वाले आरोपियों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

बता दें कि सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो लोगों ने गोलीबारी करने की कोशिश की थी। इस मामले में मुंबई पुलिस ने विक्की गुप्ता, सागर पाल, सोनू कुमार चंदर बिश्नोई और अनुज थापन को गिरफ्तार किया है।

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: