Goldie Brar Death News: मूसेवाला मर्डर के मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बरार की मौत ! सोशल मीडिया में वायरल हुई खबर

Date:

Gangster Goldie Brar Death News: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताए जाने वाले गोल्डी बरार की मौत की खबर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि गोल्डी बरार को उसके विरोधी गैंग ने गोलियाें से भून डाला। अमेरिका में गोल्डी की हत्या की जिम्मेदारी डल्ला- लखबीर ने ली है। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से गोल्डी बरार को आतंकवादी घोषित किया गया है।

मूसेवाला की हत्या की साजिश रची थी

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में मुख्य वांटेड रहे गोल्डी बरार की हत्या पर कई जानकारियों सामने आ रही है। गोल्डी बरार को पूर्व में मूसेवाला हत्या का मुख्य संदिग्ध माना गया था। बाद में गोल्डी ने व्यक्तिगत रूप से हत्या करने की बात स्वीकार की। इसके पीछे उसने बताया था कि उसने 2022 में पंजाब में एक छात्र नेता की हत्या के प्रतिशोध के रूप में मूसेवाला की हत्या की साजिश रची थी।

गोल्डी का नाता था बब्बर खालसा ग्रुप से

मूसेवाला हत्याकांड के बाद गोल्डी को आतंकवादी घोषित किया गया था। गृह मंत्रालय की ओर से गोल्डी के बारे में कहा गया था कि सतविंदर सिंह, जिसे सतिंदरजीत सिंह या गोल्डी बरार के नाम से भी जाना जाता है, का संबंध बाबर खालसा आतंकवादी संगठन से था और उसने कई हत्याओं, हथियारों की अवैध तस्करी और चरमपंथी गतिविधियों में भी शामिल रहा।

2017 में गया था कनाडा

गोल्डी बरार मूल रूप से पंजाब के मुक्तसर का रहने वाला था। उसके पिता पहले पंजाब पुलिस में सेवा दे चुके हैं। 2017 में छात्र वीज़ा पर कनाडा में स्थानांतरित होने के बाद, गोल्डी बरार प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाने और धनी व्यक्तियों से पैसे ऐंठने जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया। मई 2023 में, गोल्डी बरार को कनाडा में सबसे वांछित व्यक्तियों की सूची में 15वें स्थान पर रखा गया था। उसे हत्या, साजिश, अवैध बन्दूक व्यापार और हत्या के प्रयास से संबंधित आरोपों के कारण सूची में जोड़ा गया था। विदेश में रहकर भी वह पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में उसका फिरौती, वसूली और कई हत्याओं से संबंध रहा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : 25 हजार लेते पकड़ा गया पटवारी!

CHHATTISGARH : Patwari caught taking Rs 25 thousand! सूरजपुर. छत्तीसगढ़...

IPS CONTROVERSY : बिगड़े बोल पड़े भारी! BJP MLA को नोटिस

IPS CONTROVERSY : Rude words prove costly! Notice issued...