SAD NEWS : नही रहे भाजपा वरिष्ठ नेता और 2 बार के राज्यसभा सांसद प्रभात झा

Date:

SAD NEWS: Senior BJP leader and two-time Rajya Sabha MP Prabhat Jha is no more

भाजपा के वरिष्ठ नेता और दो बार राज्यसभा सांसद रहे प्रभात झा का आज यानी 26 जुलाई 2024 को सुबह गुरुग्राम के एकअस्तपाल में निधन हो गया। बता दें कि प्रभात झा लंबे समय से बीमार चल रहे थे और गुरुग्राम में उनका इलाज चल रहा था। मगर आजयह दुखद समाचार आया कि उनका निधन हो गया। भाजपा सूत्रों के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार बिहार में उनके पैतृक गांव में कियाजाएगा। प्रभात झा के निधन के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त किया।

मध्य प्रदेश के CM ने व्यक्त किया दुख

राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रभात झा के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भारतीयजनता पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता आदरणीय प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबामहाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें।उन्होंनेआगे लिखा, आपका निधन राजनैतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। शांति।

कैसा रहा प्रभात झा का राजनीतिक सफर?

प्रभात झा ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक पत्रकार के रूप में अपना करियर की शुरुआत की मगर बाद में वो भाजपा में शामिल होगए। भाजपा पार्टी में शामिल होने के बाद 2010 में वो पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बने। इसके बाद साल 2008 में प्रभातझा मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने गए और 2020 तक उच्च सदन में रहे। इस तरह वो दो बार राज्यसभा के लिए चुनेगए। उन्होंने 2015 में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: गरियाबंद में दो समुदायों में हिंसक झड़प, मारपीट, आगजनी व तोड़फोड़

CG NEWS गरियाबंद ।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक...

CG NEWS: प्रार्थना सभा को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा

CG NEWS: राजनांदगांव। शहर के मोतीपुर वार्ड नंबर 2,...

NAXAL NEWS : सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों का विशाल डंप बरामद

NAXAL NEWS : नारायणपुर। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र...

T20 WORLDCUP 2026 : भारत से नहीं भिड़ेगा पाकिस्तान

T20 WORLDCUP 2026 : Pakistan will not face India नई...