Trending Nowदेश दुनिया

नगर पालिका के AE के घर छापा, कैश के साथ 1 किलो चांदी.. आधा किलो सोना जब्त.. दस्तावेजों को खंगाल रही टीम

धार। नगर पालिका के AE डीके जैन के बेटे के घर लोकायुक्त ने तड़क 5.24 बजे छापा मारा है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई जारी है। लसुडिया इलाके में स्थित स्कीम नम्बर-78 में सर्चिंग की कार्रवाई की जा रही है। दस्तावेज नगदी एवं अन्य आभूषणों की जांच हो रही है। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की पुष्टि के बाद कार्रवाई की गई है। अब तक की जांच में 1 किलो चांदी, आधा किलो सोना जब्त किया गया है। कई दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

Share This: