CG NEWS : RTE प्रतिपूर्ति बढ़ाने की मांग, प्राइवेट स्कूलों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Date:

CG NEWS : Demand for increase in RTE reimbursement, private schools warn of agitation

रायपुर, 11 जनवरी। छत्तीसगढ़ में आरटीई (शिक्षा का अधिकार) के तहत मिलने वाली प्रतिपूर्ति राशि को लेकर निजी स्कूलों ने सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है। प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को पत्र लिखकर प्रतिपूर्ति राशि में बड़ी बढ़ोतरी की मांग की है।

एसोसिएशन ने बिलासपुर हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा है कि कोर्ट ने 6 महीने के भीतर उनकी मांगों पर निर्णय लेने का निर्देश दिया है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस फैसला नहीं हुआ है।

एसोसिएशन की मांग है कि प्राथमिक कक्षाओं की प्रतिपूर्ति राशि 7 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये की जाए। माध्यमिक स्तर पर इसे 11,500 से बढ़ाकर 22 हजार रुपये किया जाए, जबकि हाई और हायर सेकेंडरी की अधिकतम सीमा 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये तय की जाए।

संगठन ने यह भी मांग रखी है कि बढ़ी हुई राशि पिछले तीन वर्षों से लागू मानी जाए और बकाया भुगतान किया जाए।

प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने साफ कहा है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो वे असहयोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इससे राज्य में शिक्षा व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related